Uncategorized
बिलासपुर में घर से तीन सीसीटीवी कैमरे और कार की चाबी चोरी, कार को दो किमी दूर ले जाकर जलाया

बिलासपुर के हिर्री क्षेत्र के ग्राम अमसेना में चोरों ने घर में घुसकर तीन सीसीटीवी कैमरे और कार की चाबी चुराई। चोर खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे और चाबी निकालकर कार ले गए।
चोर कार को दो किमी दूर ले जाकर जलाकर खाक कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।



