छत्तीसगढ़

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से गरबा में परिवार के साथ शामिल होने की अपील की

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने शारदीय नवरात्रि के गरबा आयोजनों को लेकर मुस्लिम समाज के युवाओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि गरबा धार्मिक आयोजन है, इसलिए पारंपरिक आस्था और नियमों का सम्मान किया जाए।

डॉ. सलीम राज ने कहा कि मुस्लिम युवक गरबा में अपनी मां, बहन और बेटियों के साथ शामिल हों। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे युवा आयोजकों की अनुमति और अपने परिवार की महिलाओं के साथ ही इसमें शामिल हों।

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि गरबा धार्मिक आयोजन है, इसलिए इसकी पारंपरिक आस्था और नियमों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आयोजन में शामिल होने से पहले आयोजकों की अनुमति लेना आवश्यक है।

डॉ. सलीम राज ने कहा कि जो लोग पहचान छुपाकर गरबा आयोजनों में शामिल होते हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समाज के युवाओं से अपील की कि वे निर्धारित नियमों और आस्था का पालन करते हुए ही गरबा में भाग लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!