Uncategorized

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को तात्कालिक सहायता प्रदान की जाएगी।

समाचार फोटो

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर ने बताया कि यह सहायता उन विद्यार्थियों को दी जाएगी जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT और IIIT में प्रवेश प्राप्त किया है।

पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन रजिस्टर्ड डाक या स्वयं उपस्थित होकर दिनांक 30 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर में जमा कर सकते हैं।

आवेदन फार्म विभागीय पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in/ या कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

पात्रता के अनुसार, विद्यार्थी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग का होना चाहिए। साथ ही पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योजना के नियमों के अनुसार शासकीय सेवक के आश्रित पात्र नहीं होंगे। केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चे ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।

विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण आवेदन जमा करने का अनुरोध किया है, ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!