रायपुर की टायर फैक्ट्री में लगी आग,मजदूरों में मची अफरा-तफरी:उरला के पोदवाल टायर फैक्ट्री की घटना, टार के रिसाव से आग लगने की आशंका — महत्वपूर्ण अपडेट

रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित पोदवाल टायर फैक्ट्री में सोमवार को आग लग गई। घटना के समय फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के दरवाजे बंद कर दिए गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। टार के रिसाव से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टायर बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले टार के रिसाव के कारण आग लगने की आशंका है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। नुकसान और जनहानि की जानकारी नहीं फिलहाल आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। संबंधित विभाग घटना की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के कारणों और नुकसान का पता चल सकेगा।



