Uncategorized

बालोद में 10 और 12 साल की मासूम बच्चियों से दुष्कर्म, आरोपी ललित ठाकुर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 10 और 12 साल की दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म की वारदात हुई है। जब पूरा गांव विश्वकर्मा पूजा में व्यस्त था, तब आरोपी ने इसका फायदा उठाकर दोनों बच्चियों को अपनी साइकिल पर बैठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में ले गया। वहां उसने बारी-बारी से दोनों के साथ दुष्कर्म किया। किसी को नहीं बताने और चुप रहने के लिए आरोपी ने बच्चियों को 50-50 रुपए दिए।

घटना के बाद बच्चियों ने अपने परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद गुंडरदेही थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये बच्चियां चौथी और छठवीं कक्षा में पढ़ती हैं।

जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर की दोपहर गांव में विश्वकर्मा पूजा और विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी ललित ठाकुर (36) ने दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपनी साइकिल के कैरियर पर बैठाकर दोनों को गमछे से बांध दिया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए आरोपी ने बच्चियों को 50-50 रुपए भी दिए।

बाद में बच्चियों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। गुंडरदेही पुलिस के अनुसार, आरोपी मजदूरी करने के साथ अपना खेत भी संभालता है। घटना के दिन मासूमों को खेत की ओर ले जाते समय गांव के कुछ लोगों ने उसे बच्चियों के साथ देखा था। इसके बाद उन्होंने बच्चियों के परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला सामने आया।

इस मामले में गुंडरदेही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 137(2) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी ललित ठाकुर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 19 सितंबर को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एसडीओपी श्रुति सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

इस घटना के अलावा रायपुर में बीते दिनों हुए 16 साल की बच्ची से रेप के मामले में पड़ताल में पता चला है कि पीड़ित बच्ची की दो छोटी बहनें भी हैं। आरोपी पिता पीड़िता को धमकी देता था कि अगर वह नहीं मानेगी तो उन दोनों के साथ भी वही करेगा जो उसके साथ किया। इस मामले में बेटी से रेप, नवजात को डेढ़ लाख में बेचने और आईवीएफ सेंटर से कनेक्शन की जानकारी सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!