छत्तीसगढ़दुनियादेशलोकल न्यूज़
Trending

जशपुर:- सन्ना वन विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियाें ने जंगलाें काे आग से बचाने सन्ना में रखी बैठक,बड़ी

जशपुर-मिथलेश गुप्ता,गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की संभावित घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जशपुर जिले के सन्ना वन विभाग की पहल पर एवं ग्राम पंचायत सन्ना के सहयोग से मंगलवार काे सन्ना के वन विश्राम गृह में एक महत्वपूर्ण जनजागरूकता बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य गर्मी के दिनाें ने वन में लगने वाले आग से सुरक्षित रखने हेतु समय रहते प्रयास सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं सन्ना वन विभाग के रेंजर समेत अधिकारी-कर्मचारियों ने जंगलों में आग लगने के कारणों, उससे होने वाले पर्यावरणीय एवं आर्थिक नुकसान तथा प्रभावी रोकथाम उपायों पर विस्तार से चर्चा की। और लाेगाें काे वनाे की कटाई एंव आग लगाने से हाेने वाले नुकसान के बारे में बताया,वन विभाग के रेंजर ने ग्रामीणों से अपील की कि जंगल में आग लगने की सूचना तत्काल वन विभाग को दें वनाें में आग लगाना एक दंडनीय अपराध है और आग लगाने वालाें के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है,

बैठक में वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी एंव जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी सिंह,सरपंच सन्ना अरविन्द कुजुर,सन्ना मंडल अध्यक्ष आनंद यादव,जनपद सदस्य अनुपम तिर्की,पंड्रापाठ भाजपा के मंडल अध्यक्ष देवलाल भगत,समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक संकल्प लिया कि आपसी सहयोग और सतर्कता के माध्यम से जंगलों को आग से बचाया जाएगा तथा प्राकृतिक संपदा के संरक्षण में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!