खेल

लोधमा ने टुकूपानी को 1-0 से हराकर जीता नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब

कुनकुरी क्षेत्र के जामचूआँ-बनकोम्बो में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। रविवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया।

समाचार फोटो

फाइनल मुकाबला लोधमा और टुकूपानी के बीच हुआ, जिसमें लोधमा ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

विजेता लोधमा टीम को 51 हजार रुपए और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टुकूपानी टीम को 31 हजार रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई।

समाचार फोटो

समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुशीला साय, जिला पंचायत सदस्य अनिता सिंह व मालिता बाई सहित जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

समाचार फोटो

अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!