Uncategorized

रायपुर में पत्नी से अफेयर के शक में किराएदार व्यापारी ने मकान मालिक की गला दबाकर हत्या की

रायपुर में पत्नी से अफेयर के शक में एक किराएदार व्यापारी ने मकान मालिक की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान वेद राम साहू (45) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम पुरुषोत्तम धीवर (25) है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पुरुषोत्तम धीवर मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के धमनी गांव का रहने वाला है। वह गनोद में वेद राम साहू के मकान में किराए पर ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता था। उसने मकान मालिक की दुकान किराए पर लेकर ऑटो पार्ट्स की दुकान खोली थी।

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान पुरुषोत्तम को शक हुआ कि वेद राम साहू का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी का भी दुकान पर आना-जाना लगा हुआ था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद और गाली-गलौज भी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी पुरुषोत्तम धीवर ने वेद राम साहू का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। राखी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पत्नी से अवैध संबंध होने का शक सामने आया है।

पुलिस ने आरोपी किराएदार पुरुषोत्तम धीवर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े बाकी पहलुओं की भी जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि विवाद के दौरान मौके पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं।

फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और आज इसका खुलासा करेगी। मामले में जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!