Uncategorized

रायपुर में सेवानिवृत्त आबकारी विभाग कर्मी से ऑटो में पर्स छीनने का मामला, चार आरोपितों पर केस

रायपुर के संतोषी नगर में बस से उतरकर घर जा रहे सेवानिवृत्त आबकारी विभाग के वाहन चालक को ऑटो में बैठना महंगा पड़ गया। आरोप है कि ऑटो चालक और उसमें सवार तीन युवकों ने कुछ ही कदम आगे जाकर उन्हें घेर लिया और पैंट की जेब से पर्स जबरन निकाल लिया। पर्स में करीब 26 हजार रुपये नकद थे।

इसके बाद आरोपितों ने धमकाकर उन्हें ऑटो से नीचे उतार दिया और संतोषी नगर चौक की ओर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने ऑटो चालक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम खिलोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी महावीर ध्रुव आबकारी विभाग में वाहन चालक के पद से सेवानिवृत्त हैं। 17 सितंबर को वे जगदलपुर से बस से रायपुर पहुंचे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे संतोषी नगर स्थित मार्बल पैलेस के सामने सर्विस रोड पर बस से उतरकर पैदल घर की ओर जा रहे थे।

तभी ऑटो चालक और तीन युवकों ने उन्हें बैठने के लिए कहा। महावीर के ऑटो में बैठने के बाद चालक ने करीब 10-15 कदम ही ऑटो चलाया था कि चारों ने उन्हें घेर लिया और पर्स निकाल लिया।

युवकों को बातचीत के दौरान अपना नाम शंभू लाल, राकेश और लक्की बताते सुना गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान और तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!