Uncategorized
बिलासपुर में स्पेशल ट्रेन का अनाउंसमेंट नहीं, डिस्प्ले पर सूचना गायब, अचानक स्टेशन पहुंचे जीएम हुए नाराज, दिए निर्देश — महत्वपूर्ण अपडेट
नैला नवरात्र मेले के लिए बिलासपुर-चांपा के बीच चल रही मेला स्पेशल ट्रेन का औचक निरीक्षण करने जीएम तरुण प्रकाश शनिवार रात बिलासपुर स्टेशन पहुंचे। उन्हें ट्रेन की जानकारी का बोर्ड, डिस्प्ले और अनाउंसमेंट नहीं मिला, जिस पर नाराजगी जताई। निर्देश के बाद अब बोर्ड, सूचना और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है।



