सेवा संकल्प अभियान 2026: जशपुर के गांवों में विशेष ग्राम सभा, बाल विवाह एवं नशा मुक्ति की शपथ

जशपुर जिले में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इन सभाओं में ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सहित गांव के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर ग्रामवासियों ने अपने गांव को स्वच्छ रखने की शपथ ली।
कुरकुंगा के पंचायत भवन में आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों के साथ गांव के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं किशोर-किशोरियों को बाल विवाह रोकथाम एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

ग्रामीणों ने अपनी पंचायत को बाल विवाह मुक्त एवं नशा मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पैंकू तथा बगीचा विकासखंड के ग्राम बिमड़ा के पंचायत भवन में भी विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई।

ग्राम सभाओं में ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए गांव के समग्र विकास में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।





