Uncategorized

रंगदारी केस में फरार शोएब ढेबर पर 5000 का इनाम:कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकाया, 25 करोड़ मांगे थे

बिश्नोई गैंग के नाम पर रायपुर के कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी शोएब ढेबर फरार है। रायपुर पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। आदेश में पुलिस अधिकारियों ने लिखा है कि, आरोपी लगातार पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदलकर फरार चल रहा है। पुलिस ने कहा है कि शोएब ढेबर की गिरफ्तारी या गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम दिया जाएगा। बता दें कि रंगदारी मामले में पुलिस ने शोएब ढेबर को अरेस्ट किया था। लेकिन जमानत मिलने पर उसे छोड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने दोबारा कोर्ट से उसकी गिरफ्तारी की अनुमति ली। इसके बाद से शोएब ढेबर फरार है। बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे थे 25 करोड़ दरअसल, 14 सितंबर को आनंद कुकरेजा को विदेशी नंबर से वॉट्सऐप के जरिए धमकी दी गई थी। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फोन कर 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इस केस की जांच के दौरान शोएब ढेबर का नाम सामने आया। जांच में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, जमानत मिलने पर उसे छोड़ना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से उसकी दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति ली। तब से शोएब फरार चल रहा है। दो कॉन्स्टेबलों को अफसरों ने किया लाइन अटैच शोएब ढेबर की तलाश में जुटे पुलिस अधिकारियों ने बीते दिनों एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया है। इन पुलिसकर्मियों का नाम कॉन्स्टेबल शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम बताया जा रहा है। इन पुलिसकर्मियों संबंधित केस में विभाग की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप है। हालांकि, कार्रवाई करने वाले अधिकारियों ने इन आरोपों की अधिकृत पुष्टि नहीं की है। इससे पहले पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे इससे पहले बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग के नाम से पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी 50 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। इस मामले में एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। पुलिस अब दोनों मामलों के बीच किसी तरह का कनेक्शन है या नहीं, इसकी भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। बिश्नोई गैंग के बारे जानिए …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बिश्नोई गैंग के नाम से ढेबर परिवार को धमकी: 50 करोड़ मांगे, अनवर-एजाज का नाम लेकर धमकाया, पुलिस ने शुरू की जांच रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने अनवर ढेबर और एजाज ढेबर का नाम लेकर धमकाया। फिर 50 करोड़ रुपए की मांग की है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!