रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डीएम टावर के पास ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। काले रंग की स्कार्पियो में सवार तीन बदमाशों ने बातचीत के बहाने उन्हें नीचे बुलाया और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए।
घटना के बाद पत्नी ने खमतराई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन और मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
अपहरण के 24 घंटे बाद भी पुलिस कारोबारी का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
पुलिस ने बताया कि अपहरण में शामिल तीनों आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को कारोबारी के अपहरण के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।




