
जशपुर तक। जशपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बगीचा-दनगरी-शंकरगढ़ मुख्य मार्ग का करीब 200 मीटर हिस्सा बह गया है। सड़क बहने से आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों का बगीचा विकासखंड मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है।

सुलेसा से दनगरी हाेते हुए बलरामपुर तक जाेड़ने वाली सड़क का निर्माण लगभग 20 कराेड़ रूपये की लागत से बनाया जा रहा है लेकिन सड़क ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क पहली बारिश में ही बह गई,
सड़क पर गहरी कटाव की स्थिति बनने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर अपने वाहनों से आवाजाही करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की है।




