
जशपुर-कांग्रेस के पूर्व जशपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन भगत के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर कार्यालय जशपुर पहुंचकर धान खरीदी में अवैध वसूली और अनियमितताओं को कलेक्टर काे लिखित ज्ञापन सौंपा हैं ,और मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है,
ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि जशपुर गम्हरिया धान मंडी के प्रबंधक द्वारा धान खरीदी टोकन काटने और पूरा धान खरीदने के नाम पर किसानों से रिश्वत की मांग की जा रही थी, पैसे नहीं देने पर धान की तौल कम करने और पूरा धान नहीं खरीदने की बात कही गई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसानों ने अपने ज्ञापन में अलग-अलग मामलों का उल्लेख करते हुए बताया कि उनसे हजारों रुपये की मांग की गई और मजबूरी में कुछ किसानों को नकद व ऑनलाइन भुगतान करना पड़ा है,
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग की है।




