
जशपुर-छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दनगरी वाटरफॉल घूमने पहुंचे 7 पर्यटक नदी के तेज बहाव के बीच फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में सभी पर्यटक बाल-बाल बच गए।
दनगरी जलप्रपात बगीचा विकासखंड में सुलेसा और पंडरापाठ के बीच स्थित है। यह जिले के खूबसूरत जलप्रपातों में शामिल है। यहां करीब 100 फीट ऊंची पहाड़ी से झरने की तीन धाराएं एक साथ गिरती हैं, जिससे यहां का प्राकृतिक दृश्य बेहद मनोरम नजर आता है। जिसे देखने और बारिश के दिनाें में पर्यटक पुरे देश भर से हजाराें की संख्या में पहुंचते हैं,लेकिन जलप्रपात से ठिक पहले एक छाेटी नदी है जिसपर बारिश के दिनाें में पानी भर जाता है और पर्यटक जान जाेखिम में डालकर नदी पार करते हैं,




