Uncategorized

अंबिकापुर में ट्रेनी डीएसपी पर गणेश विसर्जन के दौरान जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़; 6 हिरासत में

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन के दौरान उपद्रवी युवकों ने ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे पर जानलेवा हमला कर दिया और जमकर पिटाई की। युवकों ने ट्रेनी डीएसपी की निजी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। विवाद ट्रेनी डीएसपी की कार को साइड देने को लेकर हुआ था। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दरिमा थाना प्रभारी निशांत कुर्रे (ट्रेनी डीएसपी) बीती रात करीब 10 बजे दरिमा थाने से अंबिकापुर लौट रहे थे। अंबिकापुर मार्ग में कंठी और जगदीशपुर के बीच DJ के साथ गणेश विसर्जन की झांकी और जुलूस के कारण मार्ग बाधित था।

जब डीएसपी ने गाड़ी को साइड देने के लिए कहा तो विसर्जन में शामिल युवक उनसे उलझ गए और बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर दर्जनभर युवकों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।

उपद्रवियों ने उनकी निजी कार में भी तोड़फोड़ की। कार के शीशे फोड़ दिए और वाहन को काफी नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सूचना पर मणिपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके में घेराबंदी कर हमले में शामिल 6 मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अन्य संदिग्धों की खोजबीन कर रही है। अन्य आरोपी फरार हैं।

अंबिकापुर SDOP राकेश बघेल ने बताया कि दरिमा थाना प्रभारी निशांत कुर्रे बीती रात भ्रमण में थे। उन्होंने डीजे के कारण रास्ता ब्लॉक देखा तो गणेश विसर्जन में शामिल युवकों को समझाइश देने की कोशिश की। इस दौरान युवकों ने उनपर हमला कर दिया।

SDOP ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!