Uncategorized
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: पति पर झूठे केस और लगातार कानूनी लड़ाई को माना क्रूरता, तलाक मंजूर

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है कि पति और उसके परिवार के खिलाफ बार-बार झूठे आपराधिक मामले चलाना और बरी होने के बाद भी लगातार कानूनी कार्रवाई जारी रखना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है।




