Uncategorized

छत्तीसगढ़ में दिन गर्म, रातें ठंडी:2 दिन तक पारा स्थिर रहेगा, फिर रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट आएगी — महत्वपूर्ण अपडेट

छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। इसके बाद रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने का अहसास हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम साफ रहा। कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।
रायपुर में मौसम साफ रहेगा रायपुर में आज (22 अक्टूबर) मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल बारिश या किसी अन्य मौसमी एक्टिविटी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले 2 दिन तापमान में खास बदलाव नहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। यानी दिन में गर्मी का असर बना रह सकता है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा महसूस होने लगेगा। अंबिकापुर में सबसे कम तापमान प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 33.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा। फिलहाल बारिश का कोई सिस्टम नहीं मौसम विभाग की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ के लिए कोई प्रमुख मौसमी सिस्टम दर्ज नहीं किया गया है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। ऐसे में फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात की ठंडक बढ़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!