Uncategorized

घुमाने के बहाने पत्नी को नदी में धकेला, मौत:पति बोला- कच-कच करती थी, तंग आ गया था; डेढ़ साल पहले हुई थी शादी — महत्वपूर्ण अपडेट

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पति ने घुमाने के बहाने पत्नी को ले जाकर नदी में धकेल दिया। मयूर मेश्राम (24) और नीलम (21) की शादी को डेढ़ साल हुए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नीलम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी, वह हमेशा कच-कच करती थी, इससे तंग आकर वह उसे रास्ते से हटाना चाहता था। 21 अक्टूबर की रात वह नीलम को शिवनाथ नदी के पुल पर ले गया। वहां दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ, जिसके बाद पति ने उसे पुल से नीचे धकेल दिया। अगले दिन सुबह नीलम का शव मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घुमाने के बहाने घर से ले गया, नदी में धकेला पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे स्टेशन पारा निवासी मयूर मेश्राम अपनी पत्नी नीलम को बाइक से घुमाने के बहाने घर से लेकर निकला था। दोनों शिवनाथ नदी के पुल के पास पहुंचे। यहां किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। इसी दौरान मयूर ने नीलम को नदी में धक्का दे दिया। नदी में गिरने के बाद नीलम गहरे पानी में चली गई। घटना की जानकारी परिवार वालों तक पहुंची, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कराई, लेकिन रात के अंधेरे के कारण उसका पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह मिला शव रात में तलाश के बावजूद नीलम का कोई सुराग नहीं मिलने पर अगली सुबह फिर से खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद सुबह करीब 11:30 बजे गोताखोरों ने नदी से नीलम का शव बरामद किया। मृतका के परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था पति मृतका के परिजनों के अनुसार, नीलम और मयूर के बीच आए दिन पारिवारिक विवाद होता रहता था। उनकी शादी को डेढ़ साल हुए थे। आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी, इसलिए वह उसे रास्ते से हटाना चाहता था। ………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. कैरेक्टर पर शक में पत्नी का गला घोंटा: कपड़े सुखाने वाली रस्सी से लटकाई लाश, सुसाइड दिखाने की कोशिश, कहा- दूसरे से बात करती थी छत्तीसगढ़ के धमतरी में पति ने दूसरे व्यक्ति से बातचीत के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए लाश को फांसी से लटका दिया। दरअसल, 4 सितंबर को पत्नी-पति के बीच विवाद हुआ था….पढ़िए पूरी खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!