Uncategorized

रायपुर में 101 फीट का रावण जला, जमकर आतिशबाजी:बिलासपुर में रिमोट का बटन दबाते ही रॉकेट सेटअप में ब्लास्ट; अंबिकापुर में लेजर शो — महत्वपूर्ण अपडेट

रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला दहनछत्तीसगढ़ में विजयादशमी के मौके पर रायपुर के WRS मैदान में 101 फीट ऊंचे का रावण दहन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंच पर मौजूद रहे। बिलासपुर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। रेलवे ग्राउंड में आयोजित दशहरा उत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। वहीं पुलिस ग्राउंड में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। रावण दहन के लिए लगाए गए पायरो रॉकेट सेटअप में रिमोट का बटन दबाते ही मंच के पास धमाका हो गया। कुछ लोग मामूली रूप से झुलसे हैं। दुर्ग में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता बग्गी में सवार होकर पहुंचे। वहीं, जगदलपुर में रावण दहन की परंपरा नहीं है। यहां 75 दिनों तक बस्तर दशहरा चलता है, लेकिन रावण नहीं जलाया जाता। देखिए ये तस्वीरें-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!