छत्तीसगढ़दुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

जशपुर में भीषण सड़क हादसा,दाे बाइकाें की आमने-सामने टक्कर में 2लाेगाें की माैत 3की हालत गंभीर,

मिथलेश गुप्ता,जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के किनकेल इलाके में हुआ।

जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार युवक वाहन की किस्त जमा कर घर लौट रहा था, वहीं दूसरी बाइक पर तीन युवक पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान किनकेल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई।
हादसे में घायल तीन लोगों को तत्काल जिला चिकित्सालय जशपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!