
जशपुर तक, 7 जुलाई,
खरीफ सीजन शुरू होते ही जशपुर जिले में किसानों की खाद और बीज की चिंता बढ़ गई है। एक ओर किसान खेती में व्यस्त है तो दूसरी ओर नकली खाद और बीज के कारोबार की चर्चाओं ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। प्रशासन ने भी इस पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।जशपुर कलेक्टर ने कृषि विभाग काे हिदायत दी है की किसनाें काे उचित मुल्य पर खाद और बिज मिले साथ ही अवैध रूप से खाद और बिज की बिक्री कर रहे दुकानदाराें पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं,कृषी विभाग की टीम ने कलेक्टर के निर्देश पर बगीचा क्षेत्र के कई खाद-बीज विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया,वहीं सुलेसा में अवैध भंडारण की सूचना पर एक किराने की दुकान में छापेमार कार्यवाही की गई जहां अवैध रूप से उर्वरक बेंचना पाया गया,जहां से कृषी विभाग के टीम ने 30 बाेरी DAP और 7 बाेरी यूरिया तथा अन्य खाद जप्त किया है,




