Uncategorized
रामानुजगंज के छठ घाट में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, डाल्टनगंज से गुब्बारे बेचने आया था परिवार, मातम पसरा — महत्वपूर्ण अपडेट
रामानुजगंज में मां महामाया मंदिर के सामने स्थित छठ घाट में डूबने से 14 वर्षीय इरशाद आलम की मौत हो गई। वह झारखंड के डाल्टनगंज के बंदूवा से परिवार के साथ गुब्बारे बेचने आया था। दोपहर करीब एक बजे नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। साथी बच्चों ने स्वजन को बताया। ढाई घंटे की तलाश के बाद दोपहर तीन बजे स्थानीय युवकों ने शव बरामद किया।


