Uncategorized
छत्तीसगढ़ शासन का प्रशासनिक फेरबदल: मंत्रालय संवर्ग के छह अनुभाग अधिकारियों की नई तैनाती
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय संवर्ग के छह अनुभाग अधिकारियों के विभागों में प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत राजपाल बघेल की पदस्थापना संशोधित कर सामान्य प्रशासन और मुश्ताक अली अंसारी को खनिज विभाग भेजा गया है।
इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, स्कूल शिक्षा और आईटी विभाग में भी नए अधिकारियों को महत्वपूर्ण प्रभार सौंपे गए हैं।




